
*!!.शिवराज सरकार कर्ज में डूबी, मध्य प्रदेश में 3 लाख 27 हजार करोड़ का लोन: 13 दिनों के अंदर तीसरी बार लिया 2000 करोड़ का ऋण, किसानों पर संकट.!!*
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार कर्ज ले रही है। पहले से ही 3 लाख 27 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ में दबी सरकार ने एक बार फिर 2000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। 7.88 प्रतिशत के दर से साल 2023 तक शिवराज सरकार इस कर्ज को चुकाएगी। बता दें कि दो सप्ताह के अंदर सरकार 4000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है।
*13 दिनों के अंदर सरकार ने तीसरी बार लिया कर्ज*
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने 13 दिनों के अंदर यह तीसरी बार लोन लिया है। इससे पहले सरकार ने 14 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को लोन लिया था। 19 अक्टूबर को एक हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया था। सरकार 2 सप्ताह के अंदर 4000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है।
*मध्य प्रदेश पर अब तक इतना कर्ज*
आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए देने के लिए शिवराज सरकार ने यह ऋण लिया है। अब तक प्रदेश पर 3 लाख 27 हजार करोड़ का लोन है। फिलहाल चालीस हजार करोड़ रुपये से अधिक ऋण लेने की पात्रता है।