*पांच गाँव के विकास का खाका तैयार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, संवाददाता। थर्मल पॉवर प्लांट के पांच गांवों के विकास कार्य की नींव रखी जा चुकी है। सभी विभागों ने प्रस्ताव दे दिए हैं। इन प्रस्तावों पर अधिकारियों से चर्चा के बाद शासन को भेज दिया गया। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ा काम होगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलावन, निगोह हसनपुर, अयार की विशेष भवन की मरम्मत किया जाएगा। मलावन, ब्रिसिंगपुर, निगोह हसनपुर, नसीरपुर बबरौती के तहत 25 करोड़ का व्यय किया जाएगा। आठ करोड़ की धनराशि दस किमी की परिधि के अंदर आने वाले गांवों में विकास कार्य किया जाएगा। हेल्थ एटीएम भी यहां पर लगवाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 16 प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प होगा। इन विद्यालयों में 965 लाख रुपया खर्च किया जाएगा। इन पांच गांवों में पानी के आरओ प्लांट लगेंगे। यह आरओ बनकर तैयार हो चुके है। इनमें बिजली का कनेक्शन ना होने के कारण चल नहीं पा रहे है। महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई, कढ़ाई, मेंहदी प्रशिक्षण के लिए भी केंद्र खोले जाएंगें। सोलर लाइट, ई रिक्शा का वितरण, छोटी दुकानों की स्थापना का कार्य, फोटो कापी, मोबाइल रिपेरिंग के लिए संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिया था निर्देश एटा। दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थर्मल पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया था। अपने भाषण में उन्होंने इस क्षेत्र का विकास किए जाने की बात कहीं थी। क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। पढ़ाई लिखाई के साथ रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए थे।
“थर्मल पॉवर प्लांट के तहत आने वाले गांवों के विकास के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। कुछ बन चुकी है। यह कार्य सीएसआर के तहत कराए जाएंगे।
आयुष चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व एटा”