
“शीतलपुर के पास शव मिलने से फैली सनसनी”
एटा, – अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इसके माध्यम से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
शनिवार सुबह अलीगंज रोड शीतलपुर के पास एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक शव शिनाख्त के प्रयास किए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।
इसमें नाम हवलदार पुत्र राकेश निवासी जनता इंटर कॉलेज पिलुआ लिखा हुआ है। इसके आधार पर नगर पुलिस ने पिलुआ पुलिस को सूचना दी है। नगर पुलिस का कहना है कि शव शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।