खाद केंद्रों पर छापामारी दो लाइसेंस किए निलंबित

“खाद केंद्रों पर छापामारी दो लाइसेंस किए निलंबित”

● 14 दुकानों पर लिए गए खाद के सैंपल

● चार दुकानदारों को नोटिस जारी किए

एटा, । शासनादेश के अनुसार जिले में गुवत्ता युक्त खाद बिक्री को लेकर शनिवार को कृषि अधिकारियों ने कुल 14 फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। जिसमें दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित एवं चार को नोटिस दिए गए।
शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने अलीगंज क्षेत्र के कस्बा राजा का रामपुर एवं जैथरा में कुल पांच फर्टिलाइजर की दुकानों एवं गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान सभी दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। वहीं खाद स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक बोर्ड एवं रेट बोर्ड को देखा गया। कार्रवाई के दौरान कस्बा राजा का रामपुर स्थित हिमांशू खाद भंडार पर स्टॉक रजिस्टर, बोर्ड के अलावा किसानों को बिल देने संबंधी कागजात नहीं मिले। इसके कारण इस दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही जैथरा स्थित किसान ट्रेडर्स पर भी स्टॉक संबंधी दस्तावेज न मिलने से इस दुकान का लाइसेंस भी निलंबित किया गया। कार्रवाई के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने चार को नोटिस भी थमाए। इसके अलावा उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने कुल नौ दुकानों पर खाद के सैंपल लिए। कार्रवाई के दौरान उर्वकर प्रभारी अमित बालियान मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks