
“मायके में रह रही महिला का शव पेड़ पर लटका मिला”
एटा। मायके में रह रही महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
जैथरा संवाददाता के अनुसार, थाना जैथरा के गांव फगनौल निवासी रामबेटी (50) पुत्री देशराज सिंह की शादी 30 साल पहले महाराज सिंह निवासी गुलरिया अमांपुर कासगंज के साथ हुई थी। पांच साल बाद ही रामबेटी मायके फगनौल में आकर रहने लगी थी। शनिवार दोपहर को रामबेटी घर से निकली थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी थी। शनिवार की देर शाम गांव बिछंद में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।