
एटा–थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने की घटना में थाना निधौली कला पर पंजीकृत मुअस–143/2022 धारा 366, 504, 507, 376 भादवि के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- मलखान पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम निधौली खुर्द थाना रिजोर जनपद एटा गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण –
- उ0नि0 श्री रामलाल सिंह
- है0का0 371 रघुवीर सिंह
- हो0गा0 704 सत्यवीर सिंह