महामहिम राज्यपाल महाराष्ट्र ने किया सौ फुट ऊंचे राष्ट्रीय तिरंगे का ध्वजारोहण

अलीगंज ( एटा ) आज शनिवार को मां शान्ति देवी मैमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवीन तहसील परिसर में लगाए गए सौ फुट ऊचें राष्ट्रीय तिरंगे का महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी द्वारा भव्यतम रूप से ध्वजारोहण कर सलामी दी गयी ! महामहिम राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त-दुरूस्त रही। राज्यपाल का गणमान्य व्यक्तियों व अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी अपराहन 11 बजे राजा का रामपुर से अलीगंज नवीन तहसील परिसर पहुंचे जहां राज्यपाल को स्थानीय पुलिस द्वारा गार्ड आफ ऑनर दिया गया। तदुपरान्त स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बच्चों को वार्ता की। इसके बाद तहसील परिसर मे लगाए गए 100 फुट ऊंचे तिरंहे झण्डे का ध्वजारोहण कर सलामी दी गयी ! सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह सहित उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, सीओ विक्रांत दुबे मोर्चा संभाले हुए थे। नगर में आने-जाने मार्गों को डायवर्ड किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति बृजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, एमएलसी आशीष यादव आशू, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, भाजपा नेता सूर्यकांत गुप्ता, शिवपाल सिंह यादव, राजीव यादव सभासद सहित बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे। ञातव्य रहे कि महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिहं कोश्यारी सन् 1964-65 में राजा का रामपुर के एक स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत रहे हैं तथा यहां के लोगों से उनके दोस्ताना संबंध रहे हैं !