हेलीकॉप्टर से कस्बा राजा का रामपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी-

जनपद एटा से अपडेट

हेलीकॉप्टर से कस्बा राजा का रामपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी-

यहां कस्बा राजा का रामपुर में उन्होंने अमर बलिदानी महावीर सिंह स्मारक का किया लोकार्पण-

अमर शहीद महावीर सिंह राठौर का जन्म राजा के रामपुर के शाहपुर टहला गांव में हुआ था। वे भारत की स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे। और भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव के साथ उनको भी सजा हुई थी।

दिल्ली असेम्ब्ली मे बम फेंकने और सांडर्स हत्याकांड के वो आरोपी थे। बाद में महावीर सिंह राठौर को काला पानी की सजा दी गयी थी।

कस्बा राजा का रामपुर से है महाराष्ट्र के राज्यपाल का जुड़ाव

महाराष्ट्र के राज्यपाल का कस्बा राजा का रामपुर से जुड़ाव है। इसी के चलते उनका कार्यक्रम तय हो सका है। दरअसल, कस्बा स्थित आरबीएल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में वह 1962 से 1964 तक सेवाएं दे चुके हैं। और वह लेक्चरर रहे थे जब यहां सिर्फ दो इंटर कालेज हुआ करते थे।

अब जनपद कासगंज के लिए रवाना हो चुके हैं राज्यपाल-

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जनपद कासगंज से भी पुराना नाता रहा है। वह राव महेंद्र मान सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में 1965 से 1970 तक शिक्षण कार्य किया और प्रधानाचार्य रहे।

जानकारी के मुताबिक वह कभी स्कूल में ही रात बिताते थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks