*अनुपम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के बाहर बने 35 दुकानों के मार्केट को कंडम घोषित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – अनुपम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के फ्रंट पर बने 35 दुकानों के मार्केट को तोड़ने के लिए नगर पालिका ने दुकानदारों को नोटिस दे दिए हैं। इसके कारण पुरानी दुकानों के किराएदार दुकान खोने के डर से काफी परेशान बने हुए है। किराएदार दुकानों को टूटने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटे हुए हैं।
नगर पालिका ने धारा 133 के तहत अनुपम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के फ्रंट पर बने 35 दुकानों के मार्केट को तोड़ने के लिए दुकान किराएदारों को नोटिस दे दिए है। पालिका अधिकारी पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से जल्द ही इस कार्रवाई को पूर्ण किए जाने की बात कर रहे है। पुरानी दुकानों के किराएदार अनुपम कॉम्प्लेक्स के अंदर दुकानें लेने से आनकानी कर रहे हैं। फ्रंट की दुकानों के किराएदारों को कॉम्प्लेक्स के भूतल में दुकानें दी जा रही है। यह दुकानें जीटी रोड से चार फीट तक नीची है। वहीं बारिश के दिनों में कॉम्प्लेक्स के भूतल में जलभराव होने के कारण बाहर बने मार्केट के पुराने किराएदार कॉम्प्लेक्स के अंदर दुकान लेना नहीं चाह रहे है।
“35 दुकानों के मार्केट को कंडम घोषित कर रिपोर्ट भी दी
एटा। नगर पालिका कर अधीक्षक मुन्ना लाल के अनुसार पीडब्लूडी ने अनुपम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के बाहर बने 35 दुकानों के मार्केट को कंडम घोषित कर उसकी रिपोर्ट भी दे दी है। जब तक पुरानी दुकानों को कॉम्प्लेक्स के फ्रंट से नहीं हटाया जाएगा। तब तक कॉम्प्लेक्स की प्रगति रुकी रहेगी। उन्हें कॉम्प्लेक्स के अंदर फ्रंट की दुकानें ही आवंटित की जाएगी। इसमें दुकानदारों को परेशानी क्या है। सभी दुकानदारों को धारा 133 के तहत नोटिस दिए गए है। दुकानदारों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया है।”