कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर दो महिलाओं का मिला शव,शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर दो महिलाओं का मिला शव,शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा।धर्म नगरी मथुरा के वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के सामने शुक्रवार की सुबह दो महिलाओं का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजावा दिया है।महिलाओं की मौत कैसे हुई, यह अभी पता नहीं चल पाया है।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

संत कॉलोनी में भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम है।शुक्रवार की सुबह आश्रम के बाहर दो महिलाओं के शव मिले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों महिलाओं की पहचान 61 चंपा गुप्ता (61) लखनऊ और सुशीला देवी (68)बिहार के रूप में हुई है।अभी तक महिलाओं की मौत कैसे हुई ये पता नहीं चल पाया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई इसकी जानकारी हो सकेगी।

आश्रम प्रबंधन पर लगा आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार गौरी गोपाल आश्रम प्रबंधन है। बाबा मनमोहन दास ने बताया कि अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है, लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।

आरोप है कि गौरी गोपाल आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता है।आश्रम के लोग महिलाओं को पीटकर बाहर भगा देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है।

वृंदावन थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks