
श्री प्रभाकर चौधरी आई 0 पी 0 एस 0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा द्वारा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए ।
आगरा: आज दिनांक 28.10.22.को पुलिस लाइन आगरा मे स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा द्वारा सेवानिवृत होने के उपरांत समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन जारी रखते हुए जनपद मे स्थापित स्कूल कालेज, पैट्रोल पम्प, गैस गोदाम, होटल, हास्पीटल, विघुत उप केन्द्र वैक, एन सी सी कैडेट्स औद्योगिक क्षेत्र आदि संसाधनो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया गया । जिसकी सराहना आम जनता द्वारा भी की गई । जिसको दृष्टिगत रखते हुए श्री प्रभाकर चौधरी आई 0 पी 0 एस 0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद आगरा द्वारा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । तथा एस. एस पी महोदय द्वारा सी0 एफ0 ओ0 पद से सेवानिवृत होने के उपरांत समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यो के निर्वहन के प्रति लगन, सार्थकता एवं कर्तव्य परायणता की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।