चलो माता जी मैं कार्रवाई कराता हूं

चलो माता जी मैं कार्रवाई कराता हूं

एटा – चलो माता जी मैं कार्रवाई करवाता हूं। मेरी बेटी लापता डेढ़ माह से लापता है और मेरा कोई बेटा नहीं है। एएसपी ने भावुक होते हुए कहा कि माता जी मैं भी तुम्हारे बेटा जैसा ही हूं और अपनी गाड़ी में बैठाकर पीड़ित वृद्धा को लेकर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह थाना जैथरा लेकर पहुंचे और जैथरा पुलिस को जल्द कार्रवाई के आदेश दिए साथ ही वृद्धा को फल देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गुरूवार को एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह कोतवाली अलीगंज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान सीओ अलीगंज कार्यालय भी पहुंचे। वहां पर थाना जैथरा के एक गांव निवासी पीड़ित मां बैठी हुई थी। श्किायत लेकर सीओ के पास आई थी। महिला को देख एएसपी रूक गए और पीड़िता के पास बैठकर समस्या सुनी और पीड़िता को लेकर थाना जैथरा पहुंचे और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता की बेटी डेढ़ माह से गायब थी। घर जाते समय एएसपी ने पीड़ित मां को फल दिए और संतुष्ट होकर घर भेजा। इसके बाद थाना जैथरा जसरथपुर होते हुए सरौठ पिकेट पर पहुंचे और निरीक्षण करते हुए पुलिस को निर्देश दिए। इससे पहले अलीगंज कोतवाली में औचक निरीक्षण कर बीट रजिस्टर, अभिलेख भी देखे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks