यूपीएससी परीक्षा में सातवीं रैंक पाने वाले अनवर हुसैन का हुआ सम्मान

यूपीएससी परीक्षा में सातवीं रैंक पाने वाले अनवर हुसैन का हुआ सम्मान

एटा – वर्ष 2021-22 की यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर मारहरा का नाम रोशन करने वाले मोहल्ला काजी निवासी अनवर हुसैन का नगर पालिका में स्वागत…
वर्ष 2021-22 की यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर मारहरा का नाम रोशन करने वाले मोहल्ला काजी निवासी अनवर हुसैन का नगर पालिका में स्वागत हुआ। पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने अनवर हुसैन का बुके देकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि अनवर हुसैन ने यूपीएसी परीक्षा उत्तीर्ण कर कस्बा ही नहीं, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अनवर ने परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की है। उनका सहायक नगर आयुक्त के पद पर चयन हुआ है। अनवर ने कहा कि कामयाब होने के लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में आलिम हुसैन, प्रेमचंद्र साहू, मोहम्मद आमिल, अशफाक कुरैशी, यूनुस सिद्दीकी, वसी अनवर, महेंद्र दिवाकर, सुहैल जफर, चमन कुरेशी, ज्ञान सिंह, नईम खान, हसनैन मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks