
एटा। चित्रगुप्त जयंती यमद्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा का जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति एटा सम्बद्ध अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजन कायस्य भवन से किया गया। शोभा यात्रा से पूर्व रेवाड़ी मोहल्ला स्थित भवन पर कलम दवात अस्त्र पूजन हवन कर किया गया। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त जी की शौभायात्रा एवं आकर्षक झांकियों का शुभारंभ डॉ राजीव कुलश्रेष्ठ, डॉ राजेश सक्सैना, डॉ अनिल सक्सेना, डॉक्टर मयंक कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया। साथ ही समिति के अध्यक्ष रविंद्र साहय, महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने आरती उतार कर स्वागत किया समिति के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया सदर विधायक विपिन वर्मा (डेबिट) नगरपालिका एटा पूर्व अध्यक्ष राकेश गांधी एवं प्रमोद गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता ने एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। चित्रगुप्त जी शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र चित्रगुप्त जी का रथ एवं शिव परिवार की झाकी मां दुर्गा की झांकी, काली मण्डल की बजरंग बली झांकी के साथ बैंड बाजों की धुन साथ शहर के पटियाली गेट, होली मोहल्ला ननूमल चौरहा, बली मोहम्मद चौराहा, कैलास मंदिर, हाथीगेट, जीटी रोड से होते ठन्डी सड़क से होकर मेहता पार्क स्थिति समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व० [प्रेमनारायण सक्सेना के आवास पर समापन हुआ। जगह जगह चित्रांश बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त जी की आरती उतारी एवं पुष्प वर्षा की। सोभायात्रा का निर्देशन युवा शाखा एवं मेला संयोजक मनोज कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित जौहरी एडवोकेट ने किया । शोभायात्रा में मुख्य रूप से अनुपम जौहरी, सुधीर सक्सेना पत्रकार, सतीश सक्सेना, सुभाष सक्सेना, पंकज कनौजिया, राकेश चन्द्रा, मनवेन्द्र कुदेशिया, अवधेश कुदेशिया, शुभम सरन सक्सेना, श्रीमती मंजुला रमन, श्रीमती इंद्रा सहाय, डॉ० ऊषा किरण, अलका सहाय, प्रदीप बिसारिया, सुधीर सक्सेना, करणवीर सक्सेना, आदेश सक्सैना, शशि किशोर सक्सैना, अनिल प्रकाश सक्सेना, मुकुल सक्सैना, डॉ राकेश मधुकर, वैभव राज सक्सेना, डॉ अंशुमान जौहरी, राजेश माथुर, शुशील कुलश्रेष्ठ, संजय मोहन सक्सेना, सुशील श्रीवास्तव, नवेन्द्र सक्सेना, सोनम सक्सेना, अंकित कुरेशिया आशीष कुदेशिया, लालबहादुर सक्सैना, आलोक जौहरी, श्रीमती शिप्रा जौहरी, श्रीमती ऊषा सक्सैना, रेनू विसारिया, अमिताभ बिसारिया, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, राकेश कुलश्रेष्ठ, निर्देश कुदेशिया, दीनेश्वर सहाय, नवनीत सक्सैना, रतन प्रकाश सक्सेना, रवि सक्सैना एडवोकेट, हिमांशु अस्थाना, अमित कुमार जौहरी एडवोकेट, संजीव सक्सैना, बहुत बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु मय परिवार मौजूद रहे।