सिपाहियों ने जेब में रखे 12 हजार रुपए निकाल लिए

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में जुआं खेलने के दौरान पकड़े गए आरोपियों में थाने में तैनात दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सिपाहियों ने जेब में रखे 12 हजार रुपए निकाल लिए और दाखिला नहीं कराया। पीड़ित ने जब थाने में शिकायत की तो उक्त सिपाही पीड़ित से एक गाली गलौज करने लगे। बाद में मामला अपराध निरीक्षक के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सिपाहियों की फटकार लगाते हुए पीड़ित के रुपए वापस करा दिए।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी सुनील कुमार ने प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह और उसके तीन साथी दीपावली के पर्व पर ईंट भट्टे के पास जुआं खेल रहे थे। तभी वहां थाना रामचंद्र मिशन में तैनात दो सिपाही सभी को पकड़ कर थाने ले गए। सिपाहियों ने उसकी जेब से 12 हजार रुपए निकाल लिए। आरोप है कि इन्हें एफआईआर में दाखिल नहीं किया। देर रात मुचलके पर छोड़े जाने पर जब सुनील ने रुपए वापस मांगे तो उक्त सिपाही गाली गलौज करने लगे। मामला अपराध निरीक्षक भारत सिंह के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पीड़ित को थाने बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद उक्त सिपाहियों से पीड़ित का आमना सामना कराया। यहां अपराध निरीक्षक के सामने ही उक्त सिपाही पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। तब अपराध निरीक्षक भारत सिंह ने दोनों सिपाहियों की फटकार लगाते हुए अपने पास से सुनील के रुपए वापस लौटा दिए। सुनील ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से किए जाने की बात कही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks