कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई का निधन, निर्विरोध चुने गए थे जिला पंचायत अध्यक्ष

*कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई का निधन, निर्विरोध चुने गए थे जिला पंचायत अध्यक्ष*


बाराबंकी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह का मंगलवार रात निधन हो गया। वह एक सेवा संस्थान चलाते थे। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई थे.पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह का मंगलवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। शहर के कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट में बुधवार दोपहर उनके अंतिम संस्कार में कई दलों के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटे.वर्ष 2015 में अशोक सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में हैदरगढ़ क्षेत्र के नरौली गांव में एक शिक्षण संस्था चला रहे थे। इसके अलावा उनका एक सामाजिक संगठन त्रिशूल सेवा संस्थान भी था जिसके माध्यम से भी गरीब बेटियों की शादी, मुफ्त इलाज, गरीब बच्चों की पढ़ाई जैसे काम कर रहे थे.अशोक सिंह अपने पीछे बेटे हर्षित सिंह और बेटी सौम्या सिंह को छोड़ गए हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। मंगलवार रात उनके निधन की खबर जैसे ही जिले में फैली सिविल लाइन स्थित आवास में लोगों का जमावड़ा लगने लगा.बुधवार दोपहर शहर के कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, कई विधायक और भाजपा, सपा व बसपा के नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks