चंद घंटों में ही गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

शुक्रिया कोतवाली नगर पुलिस


एक और जहां लोग अपने घरों में दिवाली मना रहे थे, तो दूसरी ओर नगर नगर कोतवाल नगर नीरज सिंह एवं उनकी टीम गुमशुदा बच्चे की तलाश में पूरे शहर का भ्रमण कर रहे थे

चंद घंटों में ही गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

नगर कोतवाल नीरज सिंह की मेहनत रंग लाई, गुमशुदा बच्चा परिजन के सुपुर्द किया

बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा


कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर विजेंद्र सिंह थाना कोतवाली नगर में लिखित सूचना दी की। उनका 5 वर्षीय पुत्र शौर्य जो थोड़ा मंदबुद्धि है। अपने हमारे साथ कंपनी बाग में पूजा करने के लिए आया था। जो गुम हो गया काफी तलाश करने पर नहीं मिला इस संबंध में थाना कोतवाली में बच्चे के पिता ने गुमशुदगी की सूचना लिखित में दी। नगर कोतवाल नीरज सिंह तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने बच्चे की तलाश के लिए चौकी नवाब इंचार्ज अभिषेक भाटी के नेतृत्व में टीम गठित की । साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम और अन्य स्रोतों से यह सूचना आमजन तक भी पहुंचाई। सोशल मीडिया पर यह सूचना तेजी के साथ वायरल हो गई।
रात लगभग 10:00 बजे नवाबगंज चौकी इंचार्ज अवशेष भाटी अपनी टीम के साथ बच्चे की तलाश में लगातार पूरे शहर में भ्रमण कर रहे थे। कि अचानक कोर्ट रोड पर यह बच्चा पैदल घूमता हुआ मिला। थाना सदर की पुलिस के सहयोग से बच्चे को कोतवाली नगर लाया गया। जहां बच्चे के परिजनों को बुलाकर उनके सपुर्द कर दिया। बच्चे को देखकर पिता ने गले लगा लिया उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। परिजनों ने नगर कोतवाली नीरज सिंह एवं नवाबगंज चौकी इंचार्ज अवशेष भाटी व उनकी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks