दर्शकों की संख्या का भी बना विश्व रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 2022 : ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में प्रतिद्वंद्वियों भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मैच ने स्ट्रीमिंग ऐप डिज़नी + हॉटस्टार पर एक नया दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड बनाया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर 1.8 करोड़ से अधिक लोगों ने इस मैच को देखा है। दोनों देशों के बीच टी 20 विश्व कप सुपर -12 मैच ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान बनाए गए पिछले दर्शकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
जब भारत ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो लगभग 40 लाख दर्शक इस मैच को देख रहे थे, जब मैच भारत के पक्ष में समाप्त हुआ तो यह संख्या रिकॉर्ड 1.8 करोड़ तक पहुंच गई।
मैच को पीसीआर और आईनॉक्स थिएटरों में भी दिखाया गया, जिसमें भी बड़ी संख्या में लोगों ने जमकर प्रतिद्वंद्वियों के बीच हैवीवेट क्लैश को एन्जॉय किया।