
६ किलो १०० , अफीम ,दो तमंचे ,६, जिन्दा कारतूस ,दो मोटरसाइकिल ,दो मोबाइल बरामद। कासगंजमजनपद में नशीले पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत सहावर पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से खिलौली नहर पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर आकाश पुत्र राजा राम , संजय पुत्र भगवान दास निवासी गण बोंदर रोड कस्बा व थाना सहावर से गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से ६ किलो १०० ग्राम अफीम, दो तमंचे ,छह जिन्दा कारतूस ३१५ बोर ,दो मोटरसाइकिल , दो मोबाइल बरामद किए। अफीम का अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य २ करोड़ रुपए बताया जाता है।दो अन्य लोग फरार बताए जाते है जिनके नाम डॉ अमित पुत्र राम किशन निवासी बोंदर रोड तथा प्रेम पाल पुत्र नौबत राम निवासी गांव नाथूपुर थाना सहावर को पुलिस तलाश रही है।