
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ घर में घुसकर छेड़खानी तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं- 802/22 धारा 341, 452, 354, 376, 506 भादंवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त दीपेन्द्र उर्फ दीपू पुत्र रामनिवास निवासी अम्बेडकर नगर थाना कोतवाली नगर एटा को आज दिनांक 23.10.2022 समय 11.20 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता–
- दीपेन्द्र प्रताप उर्फ दीपू पुत्र रामनिवास निवासी अम्बेडकर नगर कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- प्रभारी निरीक्षक डॉ सुधीर कुमार सिंह
- कां0 पुष्पेंद्र
- कां0 अंकित