
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला गलू में होमगार्ड के घर हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर अनावरण एक अभियुक्त चोरी की रिवाल्वर 11 कारतूस, सोने चांदी के आभूषण एवं 18000 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार, मामा के घर रुके रिश्ते के भांजे ने ही दिया था घटना को अंजाम ।
घटना के अनावरण में जनपदीय डॉग स्क्वायड टीम की भूमिका रही अहम, डॉग एडमोन उर्फ राजा ने पुलिस टीम दिखाया अभियुक्त के घर तक का रास्ता
घटना
दिनांक 17.10.2022 को थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई की दिनांक 16/17.10.2022 की रात्रि को नगला गलू निवासी सतीश कुमार यादव पुत्र राजपाल यादव (जो कि होमगार्ड चालक के तौर पर 112 पीआरवी 1948 थाना कोतवाली देहात पर तैनात है) के यहां अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है जिसमें चोरों द्वारा सोने की चिक, चेन, अंगूठी सहित अन्य सोने चांदी के आभूषण, 01 लाइसेंसी रिवाल्वर 11 कारतूस एवं 18,820 रुपए, अलमारी से चोरी कर लिए है। इस संबन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअस – 392 / 2022 धारा 380, 457, 411 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी व अनावरण
दिनांक 19.10.2022 को थाना कोतवाली देहात एवं जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत नगला गलू निवासी सतीश कुमार यादव पुत्र राजपाल यादव के यहां हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की रिवाल्वर, कारतूस, सोने चांदी के आभूषण एवं मोबाइल फोन सहित समय करीब प्रातः 06.00 बजे एका जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदु
- अभियुक्त मंजेश वादी के दूर के रिश्ते में भांजा लगता था, और उसका वादी श्री सतीश यादव यहाँ आना जाना था।
- अभियुक्त मंजेश अग्निवीर परीक्षा देने के लिए काफी समय से सतीश के घर पर रुका हुआ था।
- अभियुक्त मंजेश पर वादीपक्ष काफी हद तक विश्वास करते थे। 4. इसी विश्वास के चलते अभियुक्त की घर में रखी नगदी, आभूषण, कीमती सामान एवं अलमारी की चाबी रखने के जगह नजर में आ गई थी।
- रुपयों तथा जेवरात पर नीयत खराब होने के चलते अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।
- जनपदीय डॉग स्क्वाड टीम में तैनात डॉग एडमिन उर्फ राजा ने पुलिस टीम को पीड़ित के घर से लेकर अभियुक्त के घर तक का रास्ता दिखा कर किया घटना का अनावरण। गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता।
- मंजेश पुत्र अखिलेश कुमार निवासी गहेरी थाना एका जनपद फिरोजाबाद, हाल पता ग्राम नगला गलू थाना कोतवाली देहात एटा। आपराधिक इतिहास अभियुक्त मंजेश
- मुअस 258 / 2021 धारा 147, 323, 504, 506, 507 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
- मुअसं 392 / 2022 धारा 380, 457, 411 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा – बरामदगी
- एक लाइसेंसी रिवाल्वर,
- 06 कारतूस 32 बोर व 05 कारतूस 12 बोर
3.18000 रुपये नकद - एक घड़ी टाईमैक्स
- तीन आईकार्ड (प्लास्टिक)
- एक जोड़ी झुमकी (पीली धातु)
- दो चैन (पीली धातु )
- एक टीका (पीली धातु)
- चार अंगूठी (पीली धातु )
- एक लॉकेट (पीली धातु )
- एक जोडी टॉप्स (पीली धातु)
- 06 जेवरात (सफेद धातु )
- एक मोबाइल ओप्पो कम्पनी गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार थाना कोतवाली देहात
- वरि0उ0नि0 रामकेश राजपूत
- उ0नि0 श्री रूपचन्द्र
- है0का0 सुनील कुमार
- का0 आशीष कुमार
- चालक का० मोनू कुमार
- प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम श्री शंभूनाथ सिंह मय टीम
- आरक्षी डॉग हैंडलर गिरीश कुमार
- आरक्षी डॉग हैंडलर मनोज कुमार
- डॉग एडमोन उर्फ राजा