
“तैयारीमोदी अयोध्या में 23 को दीपोत्सव के साक्षी होंगे”
लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्तूबर को अयोध्या आएंगे। वह यहां होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। वह अयोध्या में ही रामलला के दर्शन करेंगे, साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया एजेंसियों ने कार्यक्रम की तैयारी और पीएम की सुरक्षा पुख्ता करने की कवायद शुरू कर दी है।
योगी सरकार अयोध्या में छठवीं बार भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम करने जा रही है। इस बार रिकार्ड 17 लाख दीयों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा। प्रधानमंत्री शाम लगभग 445 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और साढ़े सात बजे तक वहां विविध आयोजनों में शिरकत करेंगे। सबसे पहले वह शाम को अयोध्या में रामजन्म भूमि में विराजमान रामलला की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल में निर्माणाधीन राममंदिर की प्रगति देखेंगे। इसके बाद 625 सरयू के नये घाट पर आरती देखेंगे। इसके बाद रामजी की पैड़ी पर दीपोत्सव आयोजन में शामिल होंगे। वे ग्रीन डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे।