25 साल बाद महान क्रांतिकारी की प्रतिमा का होगा अनावरण, 1997 में बनकर हुई थी तैयार

25 साल बाद महान क्रांतिकारी की प्रतिमा का होगा अनावरण, 1997 में बनकर हुई थी तैयार
एटा
राजा का रामपुर में 24 सितंबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। यह प्रतिमा 1997 में बनकर तैयार हुई थी ।
क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा
क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा

विस्तार
देश के महान क्रांतिकारियों में महावीर सिंह राठौर का नाम भी शुमार है। एटा के पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव शाहपुर टहला में जन्मे भारत मां के इस लाल की प्रतिमा राजा का रामपुर में 1997 में बनवाई गई थी। तबसे आज तक इसका अनावरण नहीं हो सका। 29 अक्तूवर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। 25 साल बाद आजादी के पुरोधा की प्रतिमा का अनावरण होगा।

सरकारी प्रयास की आस छोड़ स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग के जरिए राजा का रामपुर में महावीर सिंह राठौर का स्मारक बनाने की ठानी। 6 मई 1997 को कस्बा के तिराहे पर इस स्मारक का शिलान्यास उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के न्यायाधीश अखिलेश्वर नाथ गुप्ता ने किया। 16 सितंबर 1997 को तत्कालीन जिलाधिकारी उमेश सिन्हा ने प्रतिमा की स्थापना की।
प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां
बाद में स्मारक के अनावरण और स्मारक के लोकार्पण के लिए राष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया। लेकिन कभी समय की कमी तो कभी अन्य समस्याओं के हवाले से कार्यक्रम नहीं बना। स्मारक तब से लोकार्पण का इंतजार कर रहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का कार्यक्रम तय हो चुका है। 24 सितंबर को वह आकर प्रतिमा का अनावरण व स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी कराई जा रही हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks