मानसिक रूप से अशक्त महिला को उसके परिजनों की जानकारी कर सकुशल किया सुपुर्द

एटा–थाना पिलुआ पुलिस द्वारा गश्त के दौरान सड़क पर घूमती मिली मानसिक रूप से अशक्त महिला को उसके परिजनों की जानकारी कर सकुशल किया सुपुर्द।


घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.10.2022 को समय करीब रात्रि 10:30 बजे थाना पिलुआ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मानसिक रूप से अशक्त एक महिला सड़क पर घूमती हुई मिली, अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि श्रीमती हरप्यारी पत्नी पप्पू , ग्राम कौंडरा, थाना हसायन जनपद हाथरस की रहने वाली है, जो कि मानसिक रूप से अशक्त होने के कारण 15.10.2022 की शाम को अपने घर से निकल आई थी और घूमते हुए थाना पिलुआ क्षेत्र में आ पहुंची थी। थाना पिलुआ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से महिला के परिजनों की जानकारी कर, आज दिनांक 6.10.2022 को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। थाना पिलुआ पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की आम जनमानस द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks