जिसके लिए घर-धर्म छोड़ा, उसने बीच रास्ते नाता तोड़ा; पति के घर से नारी निकेतन पहुंची महिला

जिसके लिए घर-धर्म छोड़ा, उसने बीच रास्ते नाता तोड़ा; पति के घर से नारी निकेतन पहुंची महिला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के युवक से युवती ने प्रेम विवाह किया था।
शुक्रवार रात गृह कलह के बाद पति, पत्नी की पिटाई करते हुए उसे बीच सड़क पर छोड़ भाग निकाला।
युवती अब नारी निकेतन में है।
परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के युवक से युवती ने प्रेम विवाह किया था। दोनों छह महीने से लखनऊ के चिनहट में किराए के मकान में रह रहे थे।

लखनऊ – शुक्रवार रात गृह कलह के बाद पति, पत्नी की पिटाई करते हुए उसे बीच सड़क पर छोड़ कर भाग निकाला। हंगामा होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवती को नारी निकेतन भेजा गया। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देने से मना कर दिया है।
परिवार ने अपनाने से किया इनकार मूल रूप से गोण्डा छपिया निवासी युवती की दोस्ती साबिर से थी। इसका पता चलने पर परिवार वालों ने युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। युवती साबिर के साथ शादी की बात पर अड़ गई। बेटी की जिद देख कर परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। करीब छह माह पूर्व लखनऊ आने के बाद युवती ने साबिर से शादी कर ली। चिनहट में वे किराए पर रहने लगे थे। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात युवती से विधायक चौराहे के पास मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन युवती ने तहरीर देने से मना कर दिया।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया आरोपित
पुलिस टीम के पहुंचने पर साबिर भाग चुका था। युवती से पता चला कि शादी के बाद साबिर का बर्ताव बदल गया। वह अक्सर मारपीट करने लगा। शुक्रवार रात दोनों लोग बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में साबिर ने पत्नी को गाली दे दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती ने पति के खिलाफ तहरीर देने से मना किया है। उसका कहना है स्वेच्छा से शादी की है। पुलिस ने युवती के परिवार को सूचना दी थी। मगर वे लोग बेटी से संबंध नहीं रखने की बात पर अड़े हैं। युवती को नारी निकेतन भेजा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks