‘नागिन’ की पहरेदारी में रातभर जागते रहे मोहल्ले के लोग, हैरान करने वाला है यह मामला

Etah: ‘नागिन’ की पहरेदारी में रातभर जागते रहे मोहल्ले के लोग, हैरान करने वाला है यह मामला

एटा के कस्बा जैथरा में अजब मामला सामने आया है। मोहल्ला गांधी नगर में महीनेभर से एक सांप ने दहशत फैला रखी थी। आखिरकार शनिवार की सुबह उसे पकड़ लिया गया, लेकिन उसे पकड़ने के लिए लोगों को रातभर पहरेदारी करनी पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने सांप को नागिन बताया। उनके मुताबिक मोहल्ले के गजराज सिंह ने अपने घर में करीब एक महीने पहले सांप को देखा था। फिर वह अक्सर घर में दिखाई देने लगा। इससे परिवार दहशत में आ गया। मोहल्ले के लोग भी भयभीत थे। गजराज ने नागिन को घर से निकालने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन वह दिखाई देती और फिर गुम हो जाती। 25 सितंबर को कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र निवासी सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को भी बुलाया गया। उसने घर से 10 फीट लंबे सांप को पकड़ भी लिया, लेकिन गजराज का कहना था कि यह नागिन नहीं है, जिसे वह देखते रहे है। शुक्रवार को फिर गजरात के घर में नागिन दिखाई दी। इससे घबराकर गजराज सिंह तेज गंध का कीटनाशक पाउडर बाजार से खरीद कर ले आए और जहां पर नागिन के दिखाई दी, उसी स्थान पर छिड़क दिया। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks