सोते से जागे अधिकारी टूटी सड़कों की मरम्मत जारी

*सोते से जागे अधिकारी टूटी सड़कों की मरम्मत जारी*

*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे एटा जिले का दौरा।*

एटा – एटा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एटा दौरा हैं तथा जवाहर तापीय योजना का निरीक्षण कर अधिकारियों के व पार्टी कार्यक्रताओं से वार्ता करेंगें।तादोपरान्त मानपुर में जन कल्याणकारी परियोजनाओं की जानकारी देंगें एवं लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगें। है। इसी क्रम में वीरांगना अवंती बाई स्वशासी मेडिकल कॉलेज एटा की ओपीड़ी का कर सकते हैँ निरीक्षण जिला स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की साँसे फूली नजर आती दिख रहीं हैँ। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास कई दिन पहले आ चुका था लेकिन जिला प्रशासन व संबंधित विभाग अभी तक कुंभकरण की नींद में सोए हुए थे। मुख्यमंत्री के आने से पहले जीटी रोड जो कई  वर्षों महीनों से टूटा पड़ा था और सभी माननीय नेता और अधिकारी उस रोड पर महात्मा गांधी के … की भांति निकल जाते थे उन्हें उस जीटी रोड की कोई दुर्दशा पर कोई चिंतन नहीं था, आज उसी जीटी रोड की मरम्मत जारी रही  है।
देखने को मिला है कि मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले जीटी रोड पर पानी डालकर लाल पत्थर, मिट्टी, बालू डालकर रोलर से संबंधित विभाग मरम्मत करवा रहा है और रोड को डामर करके सब चकाचक कर दिया जाएगा जिससे मुख्यमंत्री को उस रोड पर निकलने में हिचकोले न खाने पड़ें। बता दें कि रोड बरसात में और बरसात से पहले पूर्व से क्षतिग्रस्त था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कांवड़ियों के लिए रास्ते में कहीं भी गड्ढे ना हों, रोड सही हो उसको लेकर के इस जीटी रोड को सही कराया गया था। जैसे ही कांवड़ मेला खत्म हुआ और जीटी रोड में हुए गड्ढों की सुध अधिकारी लेना भूल गए। जिले में अधिकारियों को केवल एक ही काम रह गया है कि माफियाओं को देखना, उनकी जगह को चिन्हित करना और बुलडोजर चलाना जिससे मुख्यमंत्री खुश रहें और उन अधिकारियों की वाहवाही होती रहे। जिले के अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं। इस दौरान जब कुछ राहगीरों से बात की गई तो उन लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अच्छा है जोकि मुख्यमंत्री आज एटा आ रहे हैं, इसी बहाने कम से कम जीटी रोड की दशा तो सुधर रही है और काम शुरू हो गया है। एक राहगीर ने कहाकि भगवान करे इसी प्रकार से मुख्यमंत्री योगी हर महीने जिले में एक बार जरूर आयें तो अधिकारी चुस्त और दुरुस्त भी रहेंगे और सड़कें भी सही हो जाया करेंगी क्योंकि मुख्यमंत्री इसी जीटी रोड से होकर अपने काफिले के साथ निकलेंगे इसलिए जीटी रोड को 24 घंटे के अंदर बनाकर तैयार कर दिया जाएगा और यह दिखा दिया जाएगा कि मुख्यमंत्री जी एटा में कोई भी समस्या नहीं है जबकि एटा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। एक अन्य युवक ने कहाकि देखने-सुनने वाले लोग बहरे और गूंगे हो चुके हैं तो किससे इसकी शिकायत करें। अब यह भी देखना है कि यह जीटी रोड जाकि 24 घंटे के अंदर बनाया जाएगा वह कितने दिन टिक पाएगा। बता दें कि कांवड़ियों के समय में भी सड़कों को ठीक कराया गया था लेकिन उन सड़कों ने भी कुछ दिनों में ही दम तोड़ दिया। इस जीटी रोड से तमाम लोग गुजरते हैं और भारी वाहन भी लगातार गुजरते हैं जिससे सड़क चंद दिनों में ही टूट जाती है इसकी भरपाई करने के लिए कोई भी अपनी जिम्मेदारी नहीं मानता। अगर बातें करें जल्दी बनने की तो जो रोड 24 घंटे के अंदर बनेगा उस पर कितना खर्चा आ रहा है और कितने दिन तक यह रोड सही रह पाएगा इसकी कोई गारंटी ना विभाग की है और ना ही ठेकेदार की। यह तो आप खुद ही समझ सकते हैं कि अब ये रोड कितने दिन तक बच सकेगा। वहीं, अगर मुख्यमंत्री इस जीटी रोड की वजह किसी और रोड पर भी निकल जाएं जिसके बारे में अधिकारियों को पता न हो तो आपको सही सूरत दिखाई दे जाएगी कि कितनी सड़कें आज की स्थिति में कई सालों से टूटी पड़ी हुई हैं। एक तो सीवर लाइन ने शहर की सड़कों की दशा बिगाड़ दी, दूसरे बरसात में और तीसरे विभाग ने। जो विभाग सरकार का पैसा खर्च कराकर सड़कों को बनाता है और उसकी कोई जवाबदेही नहीं है। आखिर इन सड़कों का क्या मानक है, कितने दिन तक, क्या ठेकेदार इसकी मेंटिनेंस करेगा? कोई पता नहीं सब कुछ रामभरोसे किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks