ये है आगरा और आसपास के जिलों में चांद के दीदार का समय

ये है आगरा और आसपास के जिलों में चांद के दीदार का समय
आगरा- फिरोजाबाद

आगरा में चंद्रमा गुरुवार को 8 बजकर 10 मिनट पर निकल सकता है। वहीं फिरोजाबाद में लगभग यही समय रहेगा। आगरा में सबसे पहले चांद का दीदार होगा। सबसे आखिर में कासगंज जनपद में चांद दिखेगा।

एटा- कासगंज

एटा शहर के रेवाड़ी मोहल्ला निवासी शास्त्री लोकेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पंचांग अनुसार एटा- कासगंज में चंद्रोदय रात 8 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा।

बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा।

मथुरा

मथुरा में चांद रात 8.10 बजे निकलेगा।

मैनपुरी

मैनपुरी जिले में चांद निकलने का समय रात 8:16 बजे का होगा।

एटा और कासगंज जनपद में सबसे बाद में चांद दिखेगा। सबसे पहले आगरा में इसके साथ ही फिरोजाबाद और मथुरा में चांद देखने को मिलेगा।

करवाचौथ पूजन का समय

पंडित चंद्रेश कौशिक ने बताया कि करवाचौथ पूजन का शुभ समय शाम 6. 01 बजे से 7.15 बजे तक है। इसके अलावा शाम 4.08 बजे से 5.50 बजे तक का समय भी पूजा के लिए उपर्युक्त है। चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 1.59 बजे लगकर 14 अक्टूबर को सुबह 3. 08 बजे तक रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks