दोहरे हत्याकांड के आरोपी को दी जाए फांसी की सजा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*दोहरे हत्याकांड के आरोपी को दी जाए फांसी की सजा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – दोहरे हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा दी जाए और सरकार पीड़ित परिवार की मदद…
दोहरे हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा दी जाए और सरकार पीड़ित परिवार की मदद करे। बुधवार को होल्कर सेना के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालते हुए पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले थाना जसरथपुर के गांव नगला बलू में तनीषा, पिता अंतराम पर बेलचा से हमला कर आरोपी नन्ने ने हत्या कर दी थी। मां फूलश्री गंभीर घायल हो गई थी। घायल का आगरा में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। बुधवार को होल्कर सेना के पदाधिकारियों ने अलीगंज से जुलूस निकाला। पदाधिकारियों ने अलीगंज से जुलूस की शुरूआत की और अलीगंज होते हुए पीड़ित के गांव नगला बलू पहुंचे है। पीड़ित परिवार से वार्ता करते हुए सांत्वना दी। पदाधिकारियों का कहना है कि दो लोगों की हत्या एक आरोपी की वश की बात नहीं है, इसमें अन्य आरोपी भी शामिल है जिन्हे पुलिस बचा रही है। पदाधिकारियों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। जुलूस में जिपं सदस्य राकेश बघेल, अनिल कुमार, प्रतिभा पाल, आशाराम पाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks