अर्ध सैनिक बल के जवान की जमीन पर कब्जा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*अर्ध सैनिक बल के जवान की जमीन पर कब्जा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – एसएसबी में नौकरी कर रहे जवान की जमीन पर फर्जी पट्टा करके कब्जा कर दिया है। तमाम शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही…
एसएसबी में नौकरी कर रहे जवान की जमीन पर फर्जी पट्टा करके कब्जा कर दिया है। तमाम शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
तहसील सदर क्षेत्र के गांव नरहरा निवासी सनोज कुमार सशस्त्र सीमा बल में सैनिक है। इस समय उसकी छत्तीसगढ़ में तैनाती है। सनोज ने बताया कि उसकी गांव में करीब 15 बीघा जमीन थी। उसके पिता को वर्ष 1975 में पट्टा मिला था। कुछ समय पहले पिता का निधन हो गया। जमीन की फौती कराने के बाद उसके बारिसानों के नाम पर आ गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक इसी जमीन का एक पट्टा करा लिया। प्रशासन को गुमराह कर इस जमीन को अपना बताने लगे। तहसील प्रशासन की ओर से पैमाइश कराकर इस जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों को कब्जा करा दिया गया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी सचिव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पिछले आठ महीनों से अर्ध सैनिक बल में तैनात जवान चक्कर लगा रहा है।
नरहरा में जमीन पर कब्जा करने के संबंधी मामले हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई प्रार्थना पत्र आएगा तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
–शिव कुमार, एसडीएम सदर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks