वरिष्ठ पत्रकार वीर बिक्रम बहादुर मिश्र नहीं रहे

वरिष्ठ पत्रकार वीर बिक्रम बहादुर मिश्र नहीं रहे
मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष, भाजपा अध्यक्ष, व एलजेए ने शोक व्यक्त किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रहे वीर विक्रम बहादुर मिश्र का आज शाम अचानक निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार आशीष मिश्र के पिता वीर विक्रम बहादुर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी  उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष व लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, एलजेए उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन, मो. ईनाम खान, महामंत्री विजय आनंद वर्मा एवं संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम ने वीर विक्रम बहादुर मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसा सात्विक व लेखनी का धनी पत्रकार मिलना अब मुश्किल है। वीर विक्रम बहादुर मिश्र जी का अंतिम संस्कार कल 11 अक्टूबर को दोपहर बाद लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैसा कुंड) में होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks