वांछित चल रहे एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

एटा – मारहरा पुलिस को मिली सफलता,थाना मारहरा पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले वांछित चल रहे एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 155/22 धारा 354 भादवि व 11/12 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी मो0 चौबदार कस्वा व थाना मारहरा जिला एटा को आज दिनांक 12.10.2022 समय करीब 09.15 बजे मुखबिर की सूचना पर उसके घर के पास से गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-

  1. जितेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी मो0 चौबदार कस्वा व थाना मारहरा जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
1.थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
2.उ0नि0 प्रवीन कुमार दुबे
3.का0 जगवीर सिंह
4.का0 अंकित कुमार
5.का0 कृष्ण कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks