अलीगंज के नगला भग्गू में निकला एक और डेंगू कन्फर्म मरीज, आठ हुए, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में गुरुवार को उपचार लेने आया तहसील अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला भग्गू का 13 वर्षीय हैप्पी डेंगू पॉजिटिव…
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में गुरुवार को उपचार लेने आया तहसील अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला भग्गू का 13 वर्षीय हैप्पी डेंगू पॉजिटिव निकला। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है। गुरुवार को पैथोलॉजी में एक महिला मलेरिया पॉजिटिव निकली है।
जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पैथोलॉजी से एलाइजा जांच में 13 वर्षीय हैप्पी पुत्र तिलक सिंह डेंगू कन्फ र्म एलाइजा जांच में पॉजिटिव निकला है। बच्चे की हालत उपचार से ठीक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बच्चा एटा शहर में ही रह रहा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज पैथोलॉजी में हसीना मलेरिया पॉजिटिव पाई गई है। उसके आवास के बारे में जानकारी कराई जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 16 अगस्त से अब तक जनपद में 149 गांवों में स्वास्थ्य टीमों ने 77,168 लोगों को उपचार दिया है। इस दौरान 10,166 लोगों की मलेरिया जांच हुई। इसमें 12 मलेरिया पॉजिटिव निकले। 252 लोगों की डेंगू कार्ड से जांच कराई गई। इसमें ग्राम सत्तारपुर में एक डेंगू पॉजिटिव निकला था। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से 1043 सेम्पल डेंगू कन्फर्म एलाइजा जांच को भेजे गए। इसमें 6 लोग डेंगू पॉजिटिव निकले थे। इस प्रकार जिले में डेंगू पॉजिटिवों की संख्या आठ हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 1546 आशा, 18 आरआरटी टीमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई, बीमारों को तलाशने का काम कराया जा रहा है।