दुकानों को ध्वस्त कराने की तैयारी में पालिका

*”दुकानों को ध्वस्त कराने की तैयारी में पालिका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । नगर पालिका अनुपम कॉम्प्लेक्स के बाहर बनी पुरानी जर्जर दुकानों की मार्केट को जल्द ही ध्वस्त कराने की योजना बना रही है। इसका मुख्य कारण है कि कॉम्प्लेक्स का फ्रंट दबा होने से कॉम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी में बाधा बनी हुई है।

सोमवार को नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम एवं टीएस मुन्नालाल राम ने संयुक्त रूप से बताया कि अनुपम कॉम्प्लेक्स की 287 दुकानों की नीलामी में फ्रंट पर बनी 35 दुकानें बाधा बनी हुई है। इस कारण लोग कॉम्प्लेक्स में दुकान लेने के लिए रुचि नहीं ले रहे हैं। कॉम्प्लेक्स का फ्रंट घिरा होने के कारण अब तक आठ से दस लोगों ने ही कॉम्प्लेक्स में दुकान लेने के लिए आवेदन फार्म खरीदे है। आवेदन फार्मो की बिक्री न होने के कारण पालिका को आवेदन फार्म की धनराशि भी पांच हजार से घटाकर मात्र एक हजार रुपये करनी पड़ी है। उसके बाद भी आवेदन फार्मो की बिक्री नहीं हो रही है।

ईओ ने बताया कि कॉम्प्लेक्स की दुकानों की जल्द ही नीलामी कराने के लिए फ्रंट की दुकानों को हटाने की नीति बनाई जा रही है। इस संबंध में जल्द ही जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुपम कॉम्प्लेक्स फ्रंट पर आने के बाद ही दुकानों की नीलामी निर्बाध हो सकेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks