3100 कर्मचारी व पेंशनरों एक किया मेडिकल क्लेम

*3100 कर्मचारी व पेंशनरों एक किया मेडिकल क्लेम, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,। कोरोना काल के बाद से बीमार कर्मचारी व पेंशनरों से लगभग एक करोड़ रुपये के बीमा क्लेम के लिए फाइल तैयार कर स्वास्थ्य विभाग में भेजी गई है। इनका परीक्षण कर भुगतान के लिए भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के एओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में लगभग 3100 कर्मचारी व पेंशनरों ने मेडिकल क्लेम के लिए आवेदन किया है। इन फाइलों को जांच के बाद शासन से निर्धारित उपचार, जांच और बेड शुल्क दर्शाकर भुगतान को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 105 सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनरों की मेडिकल क्लेम की फाइल विभाग में आती है। इनको परीक्षण करने के बाद विभागाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। उनकी संस्तुति के बाद मेडिकल क्लेम फाइलों को भुगतान के लिए संबंधित विभाग, व्यक्ति के माध्मय से भेजा जाता है।

उन्होंने बताया कि 50 हजार तक का मेडिकल क्लेम की फाइल जिला अस्पताल, 50 हजार से पांच लाख तक की मेडिकल क्लेम फाइल सीएमओ कार्यालय और पांच लाख से अधिक रुपये के मेडिकल क्लेम की फाइल स्वीकृति को शासन में भेजी जाती है। वर्तमान में जिला अस्पताल सक्रिय न होने की वजह से 50 हजार तक के मेडिकल क्लेम की फाइल भी उनके यहां ही आ रही हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई से उनको मेडिकल क्लेम फाइलों का काम मिला है। इससे पूर्व यह चार्ज दूसरे व्यक्ति पर रहा है। इसलिए उनको पूर्व के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

“विभिन्न विभागों से मेडिकल क्लेम के लिए आने वाली फाइलों को संबंधित लिपिक के जांच कराकर भुगतान को भेजा जाता है। मेडिकल क्लेम के लिए शासन से मानक निर्धारित है। उसी के अनुरूप भुगतान की संस्तुति की जाती है।

डा. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks