
एटा पुलिस की शतकीय पारी — एनबीडब्ल्यू वारण्टी/वाॅछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चले तीन दिन के “ऑपरेशन दस्तक” अभियान में 08 वांछित एवं 118 एनबीडब्ल्यू वारंटी सहित 126 अभियुक्त गिरफ्तार आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित तथा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 30.09.2022 से दिनांक 03.10.2022 तक चलाये गये तीन दिवसीय *"ऑपरेशन दस्तक"* अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा *118 एनबीडब्ल्यू वारण्टी तथा 08 वाॅछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार अभियान में कुल 126 अभियुक्तों* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
अभियान के दौरान गिरफ्तार वाॅछित अभियुक्तों का थानावार विवरण निम्नवत हैः-
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 1, थाना बागवाला- 03, थाना मिरहची- 1 थाना जलेसर- 1, थाना निधौली कलाॅ- 1, व थाना सकरौली- 1 वाॅछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियान के दौरान गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का थानावार विवरण निम्नवत हैः-
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 22, थाना कोतवाली देहात- 11, थाना बागवाला- 05, थाना मारहरा- 09, थाना मिरहची- 08, थाना पिलुआ- 03, थाना सकीट- 01 थाना जलेसर- 20, थाना अवागढ- 03, थाना निधौली कलाॅ- 06, थाना अलीगंज- 03, थाना जैथरा- 24, थाना नयागाॅव- 1 व थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस प्रकार अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में कुल 126 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।