दुष्कर्म का आरोपी गिरफतार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफतार।
कासगंज।थाना सिकन्दर पुर वैश्य के अन्तर्गत कादर गंज निवासी श्रीमती रामवती पत्नी भरोसे लाल (दोनों बदले हुए नाम)ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ दिन पूर्व उसकी पुत्री उम्र २० वर्ष जब घर में अकेली थी तभी बब्लू पुत्र अबरार निवासी ग्राम कादर गंज थाना सिकन्दर पुर वैश्य ने घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाया तथा घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिल्ली चलने के लिए दवाब बना रहा था ।
उक्त शिकायत पर पुलिस ने मु.अ.सं. १८२/२२ धारा ४५२/३७६/५०६ भा.द.वि. में पंजीकृत किया जिस पर पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गम्भीरता के मद्देनजर म्याऊं पैट्रोल पंप के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks