*”उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 शिक्षकों का किया सम्मान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, संवाद। शिक्षा संकुल भवन सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में 30 शिक्षक-शिक्षकाओं को सम्मानित किया गया।
रविवार को जयंती कार्यक्रम के दौरान बीएसए संजय सिंह ने कार्यालय में ध्वजारोहण कर शिक्षकों, कर्मचारियों को तम्बाकू निषेद्य की शपथ दिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सम्मानित हुए शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी उत्साह के साथ अपने कार्यों का ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वाहन करते रहें। जीवन में जितना मां का स्थान होता है, उतना ही शिक्षक का होता है।
कार्यक्रम में स्वच्छता दिवस पर सफाई के प्रति शिक्षकों को जागरूक किया गया। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल हमेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालयह की थीम को बताया। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी रामसेवक, जिला समन्वयक संजय मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, अमित चौहान, अविनाश शुक्ला, राजीव यादव, संजय यादव, विक्रांत चौहान, स्काउड प्रभारी दयानन्द श्रीवास्तव मौजूद रहे।
महापुरुषों के बलिदान को याद कर मनाई जयंती रविवार को किदवई नगर स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में 02 अक्टूबर बड़े धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बलिदानों को याद कर उनके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ कर प्रतियोगिता में प्रथम रही प्रतिज्ञा एवं द्वितीय श्वेता को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होने की ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र, छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डा. विकास सक्सेना, प्रधानाचार्या हेमलता वार्ष्णेय, धीरज सक्सेना, पूजा चौहान, श्रष्टि वर्मा, मानसी सक्सेना, अमरीन, निदा, हिरदेश यादव, उपेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।