
उत्तरी म्यांमार के पास आए नोरू तूफान के कारण फिर से हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं,
जो त्योहारी सीजन में खलल डालने वाली हो सकती है। वहीं मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है,
दिन और रात का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया है। शनिवार को दिन में हल्की धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही।
फेस्टिव सीज़न में बारिश का खलल
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसएवि) के मौसम विज्ञानी
डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक नवरात्रि पर जिस तरह का मौसम देखने को मिलता है,
इन दिनों कानपुर का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है। आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन में बारिश खलल डालने का काम कर सकती है।