नयावाँस में एक विशाल दंगल का आयोजन

एटा।मारहरा क्षेत्र के गाँव नयावाँस में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल प्रधान ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। दंगल में आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा और पड़ोसी जनपदों सहित दिल्ली-हरियाणा से भी पहलवान पधारे। निर्णायक टीम में कैप्टन नरेंद्र सिंह पहलवान, कैप्टन उजागर सिंह पहलवान, और राजवीर सिंह पहलवान थे। दंगल में आए हुए सभी अतिथियों का वेद यादव प्रधान द्वारा पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमवीर सिंह, अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरेंद्र राजपूत, पदम सिंह फौजी, नेत्रपाल सिंह, अतेंद्र यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks