छोटी अबोध बच्ची को वहशी भेड़िया ने चाकू से गोद गोद कर मार डाला

सद्दाम 7 साल की सोती बच्ची को उठा ले गया और बन गया वहशी हैवान “मौत”

वहशी भेड़िया का कहना है की उसे ये लड़की बहुत अच्छी लगती थी। और इसी अच्छी लगने वाली छोटी अबोध बच्ची को वहशी भेड़िया ने चाकू से गोद गोद कर मार डाला।

सुबह उठे तो बेटी गायब
दहलाने वाली ये घटना घटी है मध्य प्रदेश के इंदौर में। यहां पर रहने वाले एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्होंने देखा कि उनकी 7 साल की बच्ची घर में नहीं है। यह परिवार जब सुबह सो कर उठा तो अपनी बेटी को गायब देखकर उन्होंने अपनी बच्ची को सारे मोहल्ले में और बहुत सारे स्थानों पर ढूंढा परंतु उन्हें उनकी बेटी नहीं मिली। इसी बीच कुछ मोहल्ले वालों ने उन्हें बताया की उन्होंने उनकी बेटी को सद्दाम के साथ देखा था। बता दें कि यह घटना 23 सितंबर 2022 की है और इसमें आरोपी का नाम सद्दाम है जो सुबह के समय ही लड़की के घर में घुस कर सो रही बच्ची को उठा कर ले गया था। छोटी बच्ची के परिजनों को सद्दाम के बारे में पता चलने पर लड़की के परिजन और साथ में कई लोग सद्दाम के घर पहुंच गए। जब दरवाजा खटखटाया गया तो वह अंदर से बंद था, इसके बाद काफी देर तक जब दरवाजा खटखटाने के बाद भी सद्दाम ने कोई उत्तर नहीं दिया और ना ही दरवाजा खोला तो बाहर खड़े लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी।

खून से लथपथ
इस बीच छोटी बच्ची के परिजन जोर-जोर से पुकारते रहे की सद्दाम हमारी बेटी को छोड़ दो। परंतु इस चीखो पुकार का वहशी सद्दाम पर कोई असर नहीं हुआ और आखिर मोहल्ले वालों ने मिलकर सद्दाम के घर का दरवाजा तोड़ डाला। इसके बाद ज्यों ही वह लोग अंदर गए तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई, क्योंकि उनके सामने छोटी बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसके प्राण निकल चुके थे। सद्दाम ने चक्कू से लड़की को बुरी तरह से गोद दिया था।

पुलिस पहुंच गई
लोगों के अंदर पहुंचने के बाद सद्दाम ने वहां से भागने का प्रयास किया परंतु लड़की के परिजनों और उपस्थित लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और सद्दाम को अपनी हिरासत में ले लिया तथा छोटी बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला है कि इंदौर के आजाद नगर में यह 7 साल की बच्ची अपने नाना के पास रह रही थी क्योंकि 10 महीने पहले ही उसकी माता की मृत्यु हो चुकी थी।

लाठीचार्ज किया गया
इस दौरान इस वीभत्स हत्याकांड की जानकारी सारे शहर में फैल गई थी और जिस समय लड़की का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया जा रहा था, तब रास्ते में पड़ते आजाद नगर थाने पर आक्रोशित लोगों ने पथराव चालू कर दिया। लोगों में गुस्सा इतना अधिक था कि उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। इस बीच पुलिस के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। इस वीभत्स हत्याकांड के कुछ ही घंटों के बाद नगर निगम भी सक्रिय हो गया और आरोपी के बने हुए अवैध घर को तोड़ दिया गया।
घटना से भड़के लोग और ….
इस शैतानी घटनाक्रम के बारे में ए डी सी पी (zone-1) जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया है कि छोटी बच्ची की हत्या करने वाले सद्दाम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया है कि वह छोटी बच्ची उसे अच्छी लगती थी। और साथ ही वह यह भी कह रहा है कि उसे नहीं पता कि उसने बच्ची को क्यों मारा है।

हैवान सद्दाम की यह बात सही है कि उसको नहीं पता कि उसने बच्ची को क्यों मारा है क्योंकि भेड़िए खेल खेल में अन्य निर्दोष प्राणियों की हत्या कर देते हैं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks