वृध्दाश्रम सिकन्दरा आगरा में वृध्द महिला संवासियों में
150 साडी़ तथा रूमाल वितरित किये

आगरा।आज रोटरी क्लब ताज सिटी आगरा द्वारा अपने वृद्धजन सेवा संकल्प के अंतर्गत रामलाल वृध्दाश्रम सिकन्दरा आगरा में वृध्द महिला संवासियों में
150 साडी़ तथा रूमाल वितरित किये गये । पुरुष वृध्द संवासियों को 150 सूती टावल वितरित की गयीं ।
पितृपक्ष को दृष्टिगत रखते हुए संवासियों को रात्रिभोज भी विशेष श्रध्दा से कराया गया । गौशाला के लिये भूषा मद में भी आर्थिक सहयोग दिया गया ।
इसके लिये आश्रम संचालक श्री शिवकुमार शर्मा जी ने आश्रम की ओर से क्लब को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में क्लब का प्रतिनिधित्व रोटेरियन श्रीमती प्रतिमा राना जी , क्लब अध्यक्ष श्री समीर राना जी , वरिष्ठ रोटेरियन श्री शशिशिरोमणि जी , रोटेरियन श्री मोतीलाल जैन जी ,
डा0 अशोकशिरोमणि जी , रोटेरियन डा0 अमोल शिरोमणि जी , आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में श्रीमती उर्मिला वर्मा जी और श्रीमती सुमन जैन जी ने उपस्थित
रहकर कार्यक्रम की शोभावृध्दि की ।
सभी वृध्द महिला एवं पुरुष संवासियों ने उपस्थित क्लब प्रतिनिधियों को अपना आशीर्वाद और
शुभकामनाएं दी ।
आश्रम में इस समय 330 पुरुष महिला संवासी हैं और 400 गाय हैं । आश्रम में सुव्यवस्था है। जिसके लिये आश्रम प्रबन्धन प्रशंसा का पात्र है ।
सुंदर कार्यक्रम के लिये सभी सम्बन्धित आयोजकों को बहुत बहुत बधाई ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks