*दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज,ससुराली जन फरार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा । दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। जानकारी पहुंचे मायकेवालों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की रिपोर्ट मृतका के पिता ने दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव मोहम्मदपुर पाड़म निवासी फूल सिंह ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो साल पहले बेटी शबाना (23) की शादी बबलू निवासी मोहम्मदपुर नगला बंजारा थाना मलावन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे, न देने पर उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि बुधवार रात को ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर मायकेवालों के साथ सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी, एसएचओ मलावन देवेन्द्रनाथ मिश्र सहित फोर्स मौके पर पहुंच गए। पिता ने आरोपी दामाद, सास-ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलावन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें लगी हैं।
दहेज की खातिर हुई थी देवलक्ष्मी की हत्या, रिपोर्ट
एटा। थाना नयागांव के गांव खरसुलिया निवासी गोविंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया 12 सितंबर को पंकज शर्मा निवासी पिंजरी गंभीरपुर थना जसरथपुर सहित तीन ससुरालीजनों ने बहन देवलक्ष्मी की दहेज की खातिर हत्या कर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है”