
एटा।पुलिस लाइन एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद एटा द्वारा की गयी सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का कार्यवृत्त, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा/सैनिक सम्मेलन की बैठक की गयी जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/थानाप्रभारी / शाखा प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नवत है—-
- श्री अजय कुमार गुप्ता, निरीक्षक टैक्नीकल, कार्यालय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, एटा।
- श्री जगदीश प्रसाद अशोक, अतिरिक्त निरीक्षक, अपराध, थाना सकीट, जनपद एटा।
- उ0नि0 श्री विजय सिंह, प्रभारी चौकी गोदाम, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- उ0नि0 श्री आदित्य कुमार दीक्षित, प्रभारी चौकी सिविल लाईन्स, थाना कोतवाली नगर, एटा।
- महिला आरक्षी प्रीति चौधरी, थाना मिरहची, एटा।
- महिला आरक्षी 967 सुमन कुशवाहा, थाना मिरहची, एटा।
- आरक्षी 202 जितेन्द्र कुमार, थाना अवागढ, एटा।
- आरक्षी 763 चिन्त ज्वाला, थाना कोतवाली देहात, एटा।
- मुख्य आरक्षी 349 किशन पाल सिंह, यूपी-112 परियोजना, एटा।
- आरक्षी पुलिस 1159 धीरज कुमार,. यूपी-112 परियोजना, एटा।
- मुख्य आरक्षी 449 फौरन सिंह, यूपी-112 परियोजना, एटा।
- आरक्षी पुलिस 683 मनीष भारती, यूपी-112 परियोजना, एटा।
- होमगार्ड चालक अजय कुमार, यूपी-112 परियोजना, एटा।
- होमगार्ड चालक गौरी शंकर, यूपी-112 परियोजना, एटा।
- होमगार्ड चालक वीकेश कुमार, यूपी-112 परियोजना, एटा
- महिला आरक्षी 62 बबीता, थाना रिजोर, एटा।
- महिला आरक्षी 371 अनुपमा, थाना रिजोर, एटा।
- महिला आरक्षी 387 अर्चना, थाना रिजोर, एटा।
- महिला आरक्षी नीलम, थाना रिजोर, एटा।
- महिला आरक्षी रितू थाना रिजोर, एटा।
अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर दिशानिर्देश दिये गयेः-
1. पुलिस अधि0/कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु समीक्षा कर सम्बंधित को उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
2. आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को अपने अपने थानों पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनपद में सामाजिक सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
3. सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए कुख्यात अपराधियों के सत्यापन एवं उनके विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
4. अवैध शराब के निर्माण, अपमिश्रित शराब की बिक्री एवं तस्करी पर शत-प्रतिशत कार्यवाही की जाए।
5. संपत्ति जब्तीकरण हेतु चिन्हत किए गए अपराधियों के संबंध में कई जाने वाली कार्यवाही।
6. गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हेतु प्रस्तावित गैंगचार्ट के संबंध में समीक्षा।
7. सभी अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थों को गाईड करें, क्षेत्राधिकारी स्वयं क्षेत्र में निकले ड्यिूटीरत अधीनस्थों को चैक करें, उनकी किसी भी समस्या को संज्ञान लेते हुये उसका तत्काल निराकरण करायें।
8. लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित/वारण्टी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये।
9. जनशिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस प्रकरण में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैण्डम चैकिंग की जाये। सभी थानाध्यक्ष पीड़ित/आवेदक से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी करें।
10. ऑपरेशन पहचान से संबंधित अपराधियों के सत्यापन हेतु संबंधित को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
11. शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच कर महिला/बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।
12. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों/बाजारों में पैदल गस्त तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
13 . समस्त थाना प्रभारियों को यातायात जागरूकता अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
14. पॉक्सो एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में उत्कृष्ट विवेचना व प्रभावी पैरवी करते हुए अतिशीघ्र सजा कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
15. अवैध शराब तथा अवैध व्यापार से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का चिन्हीकरण कराकर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
16 . समस्त थाना प्रभारियों को लावारिस माल मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण/नीलामी हेतु निर्देशित किया गया
17. अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारी/ थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
18. शासन की मंशानुरूप आबकारी अधिनियम/मादक द्रव्यों के सम्बन्ध में दिनांक 24.08.2022 से 06.09.2022 तक चलाये गये अभियान की समीक्षा की गई।
19. सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें। आचरण में सौम्यता एंव शालीनता रखी जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
गोष्ठी के अन्त में सभी राजपत्रित अधिकारियों से अपना पर्यवेक्षण सुदृढ रखते हुये उक्त बिन्दुओं पर अधीनस्थों द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरन्तर अनुश्रवण कर वांछित कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपील की गयी।