नहर में डूबे युवक का शव मिला, आधा हिस्सा खा गए मगरमच्छ, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*नहर में डूबे युवक का शव मिला, आधा हिस्सा खा गए मगरमच्छ, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – विजर्सन के दौरान नहर में डूबे युवक का शव रविवार को बरामद हो गया। युवक के शरीर के आधे हिस्से को मगरमच्छ खा गए। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें कि थाना मारहरा के मोहल्ला सराय का मीरा निवासी विकास 9 अगस्त को मारहरा से गणेश प्रतिमा का विर्सजन करने के लिए हजारा नहर मिरहची में आया था। विजर्सन करने के दौरान विकास का पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव में बह गया था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया। रविवार सुबह आठ बजे जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र में स्थित झाल गोपालपुर पुल पर विकास का शव मिला। युवक के शव का ऊपर का हिस्सा मगरमच्छ खा गए थे। शव की पहचान विकास की पेंट, जेब में पड़ी बाइक की चाबी से हुई। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks