*कॉलेज की फर्जी आईडी बनाकर हड़प ली 100 बच्चों की फीस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – कॉलेज की फर्जी आईडी बनाकर कॉलेज के पूर्व कर्मी ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। बच्चों से फीस नहीं आने की बात कॉलेज प्रबंधन ने कही। बच्चों ने पूरी बात बताई। जिसके बाद हकीकत सामने आई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना मिरहची के गांव धिरामई निवासी आशीष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव ख्वाजगीपुर में आरबीएस कॉलेज है। इसमें बीएड-बीटीसी के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। आरोप है कि लखन उर्फ लक्ष्मण उर्फ अरविंद पुत्र भीषमपाल उर्फ होतीलाल निवासी आसेपुर कॉलेज थाना मिरहची में कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर था। आरोप है कि आरोपी लखन ने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर कार से आया और कॉलेज का कम्प्यूटर ले गया। कॉलेज की फर्जी आईडी बनाई और बच्चों से संपर्क कर कॉलेज के नाम से खाता बनवाकर रुपये पड़वाएं। पीड़ित के अनुसार सौ बच्चों के 41 लाख रुपये फीस धोखाधड़ी से चुराई है। प्रत्येक छात्र की फीस 51 हजार दो सौ रुपये है। पीड़ित ने आरोपी अनिरुद्ध, प्रवेश यादव, सनी पालीवाल, दो अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिरहची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कॉलेज के नाम से बनाया क्यूआर कोड
एटा। पीड़ित के के अनुसार आरोपी ने कॉलेज के नाम से पेटीएम का क्यूकार कोड बनवाया और छात्र-छात्राओं को भेजते हुए सभी से अपने खाते में रुपये पड़वाएं। क्यूआर कोड पर कॉलेज का नाम ही खुलकर सामने आता था।