श्री आदर्श रामलीला सोसाईटी पटियाली का हुआ शुभारम्भ

कासगंज।पटियाली नगर में चल रही आदर्श रामलीला कमेटी का फीता काटकर किया अरुण कुमार गुप्ता सर्राफ जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल के द्वारा एवं संयुक्त रूप से नरेंद्र बहादुर सिंह चौहान (नीरू )ब्लॉक प्रमुख पटियाली के द्वारा फीता काटकर किया गया एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता बबलू सभासद नगर पंचायत पटियाली की अध्यक्षता में हुआ जिसमें भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से कलाकारों द्वारा लीला कर मंचन प्रारंभ हुआ इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला सोसाईटी अध्यक्ष अनुराग पांडेय,उपाध्यक्ष मनीष कुमार,उपाध्यक्ष राजीव कुमार,सचिव नवनीत पांडेय, कोषाध्यक्ष अजय राठौर, राजीव गुप्ता,सोनू , संजीव गुप्ता,एपी मेंबर, बॉबी शर्मा,रामजी, उमाकांत पांडेय, हरिशंकर,कलेक्टर,ओम प्रकाश,एवं अनेक लोग मौजूद रहे ।।