शहर में कर्मयोद्धाओं का फूलों की वर्षाकर कर किया भव्य स्वागत

*

शहर में कर्मयोद्धाओं का फूलों की वर्षाकर कर किया भव्य स्वागत*

एटा। जनपद में लॉकडाउन के बीच गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों तथा पत्रकारों को शहर के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत कर उनकी सराहना भी की।
व्यवसाही महावीर गुप्ता ने पुलिसकर्मीयों व पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि ये कर्मयोद्धा अपने जान की परवाह किए बगैर काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पटियाली गेट चौकी प्रभारी दिनेश सिंह अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ शहर में गश्त पर निकले थे।
वहीं पीपल अड्डा पर लोगों ने मार्ग के किनारे फूल बरसाने शुरू कर दिए फूल बरसाकर लोगों ने पुलिसकर्मियों व पत्रकारों आशू पाराशर व संदीप शर्मा वीरभान पत्रकार योगेश यादव का स्वागत किया। वहीं पुलिस कर्मियों का माला पहनाकर भी स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि शहर की गलियों के लोगों ने अपनी अपनी छतों से पुष्प वर्षा व तालियां बजाकर पुलिस टीम का स्वागत किया। लॉक डाउन के दौरान पुलिस कर्मियों का स्वागत करने बालों में महावीर गुप्ता लक्ष्मी सीमेंट ट्रेडर्स दामोदर भदौरिया दामू भैया राजेश चौहान, अमित प्रकाश गुप्ता तिलक सिंह पाल, राघवेंद्र चौहान, माधव सिंह, अमित सोलंकी, राहुल सोलंकी, अमित कश्यप धर्मवीर यादव अभिषेक गुप्ता गोल्डी प्रदीप तोमर दिनेश चंद शर्मा अमन गुप्ता सहित बहुत से लोग मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks