पशुपालन विभाग को शासन से 25 हजार वैक्सीन और दो नई एंबुलेंस भी मिली

लंपी स्किन डिसीज संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए
पशुपालन विभाग को शासन से 25 हजार वैक्सीन और दो नई एंबुलेंस भी मिली

एटा, । जनपद में लंपी स्किन डिसीज संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग को शासन से 25 हजार वैक्सीन और दो नई एंबुलेंस भी मिली हैं। वैक्सीन मिलने के बाद पशुओं को जल्द लगाने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह सोलंकी ने बताया कि लंपी स्किन डिसीज बीमारी की रोकथाम के लिए शासन से गोट पॉक्स वैक्सीन की एक और खेप प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही दो पशु एंबुलेंस भी भेजी गई है। दोनों एंबुलेंसों के माध्यम से पशु चिकित्सकों की टीमें पशुओं का वैक्सीनेशन करने आसानी से गांव-गांव पहुंच सकेगी। सीवीओ ने यह भी बताया कि जनपद में लंपी स्किन डिसीज की रोकथाम के लिए अब तक कुल 50 हजार वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है।

इसमें से 16 हजार से अधिक गोवंशों का वैक्सीनेशन कराया जा चुका है। जनपद में कुल 90 हजार 186 गोवंशों का विभाग के कर्मचारी जल्द ही वैक्सीनेशन कर लेगे।

” 16 हजार से अधिक गोवंशों को लगाई गोट पॉक्स वैक्सीन

● कुल 90 हजार 186 गोवंशों का किया जाना वैक्सीनेशन”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks