किसान देश का अन्नदाता, उनके संघर्षों एवं हितों की लड़ाई आजीवन रहेगी जारी – राजू आर्या

किसान देश का अन्नदाता, उनके संघर्षों एवं हितों की लड़ाई आजीवन रहेगी जारी – राजू आर्या

“लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की तरह अडिग हैं ठा.भानुप्रताप सिहं”

एटा ! हिन्दुस्तान के सबसे बडे राज्य उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में चर्चित एवं कट्टर हिंदूवादी नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्या ने देश के किसानो के हितों के लिए अपने संघर्ष को और अधिक प्रभावशाली रूप देने हेतु अपने प्रयासों को एक उच्च एवं बेहतर माध्यम देते हुए देश के सबसे प्रभावशाली एवं विकराल किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (भानू) को नए सोपान के रूप में चुना है। युवाओ की प्रखर आवाज राजू आर्या ने इसी लक्ष्य को द्रष्टिगत अपने सैकड़ों साथियों के साथ गत दिवस भा. कि. यूनियन(भानू) का दामन थामा है !
बताते चलें कि इससे पूर्व राजू आर्या भारतीय किसान विकास मंच में उ.प्र., हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी पद पर रहते हुए अपना त्रिवर्षीय कार्यकाल पूर्ण करने के दौरान किसानों के हितों एवं संघर्षों हेतु अनेकों मौकों पर सूबे के कई सियासतदानों से दो-चार हुए हैं साथ ही क्षेत्रीय कट्टर हिन्दूवादी नेता के रूप में राजू आर्या ने विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री के पद पर रहते हुए जनपदीय एवं मंडलीय क्षेत्र में गौवंश के उत्थान एवं सुरक्षा हेतु कई विशेष अभियान चलाए साथ ही अयोध्या राम मंदिर निर्माण समर्थित कई आंदोलनों में अपने समर्थकों की पूरे दमखम के साथ अगुवाई भी की है।
जनपदीय राजनैतिक क्षेत्र में युवा दिलों की धड़कन एवं जनप्रिय नेता राजू आर्या ने अपने राजनैतिक जीवन के शुरुआती पड़ाव में अपनी जीवन संगिनी ममता यादव के साथ बी.डी.सी.पद पर रहते हुए वर्ष 2015 एवं 2018 में मारहरा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध बहुमतीय आंकड़ों के साथ दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाकर राजनैतिक पटल पर सूर्य की भांति चमकते हुए चर्चा का विषय बने। इस ख्याति के पश्चात आर्य राजनैतिक विरोधियों द्वारा रैगीत कई षणयंत्रो का शिकार भी हुए। कई शारीरिक हमलों समेत किराये के शार्प-शूटरों द्वारा की गई ताबड़तोड़ गोलीबारी का सामना भी आर्य ने किया किन्तु हौसला खोने की बजाय विरोधियों का डटकर सामना करने का उनका हौसला हर बार बढ़ता ही गया।
संवाददाता से वार्ता के दौरान राजू आर्या ने बताया कि भा. कि. यूनियन(भानू) में शामिल होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिहं ने उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया है। राजू आर्या
ने भा.कि.यूनियन (भानू) में सम्मिलित होने का अपना सबसे बड़ा प्रेरणा-स्रोत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह के व्यक्तित्व को बताया। राजू आर्या ने कहा कि ऐसा कहना गलत नही होगा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के किसानों के हित, संघर्ष एवं त्याग में उनके साथ लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भांति अड़िग खड़े हुए हैं। ठा.भानुप्रताप सिंह का सुदृण, प्रखर, परोपकारी एवं परहितै: व्यक्तिव किसी भी व्यक्ति के लिए प्रेरणा का कारण बन सकता है। वार्ता के अंत में आर्या ने कहा कि मैं किसानों, गरीबों और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता रहा हूँ और आजीवन निरंतर सतत संघर्ष करता रहूंगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks